चूरू में तेज आंधी का तांडव 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार
- Posted on May 30, 2026
- मौसम
- By Rajendra Harsh
- 50 Views
चूरू जिले में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूलभरी आंधी ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के दौरान रेत और धूल का गुबार इतना अधिक था कि आसमान पीला नजर आने लगा और कई क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई। दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके बाद देखते ही देखते धूल का गुबार पूरे शहर और आसपास के इलाकों में फैल गया।
Write a Response