मंडल रेल प्रबंधक करेंगे ध्वजारोहण, 23 रेलकर्मी होंगे सम्मानित

 उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्थित रेलवे स्टेडियम में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रहेगी


मंडल रेल प्रबंधक करेंगे ध्वजारोहण, 23 रेलकर्मी सम्मानित होंगे

जोधपुर  उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्थित रेलवे स्टेडियम में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्काउट एंड गाइड, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस तथा सिविल डिफेंस की परेड का निरीक्षण किया जाएगा। परेड के माध्यम से अनुशासन, एकता और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी।

समारोह में ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों तथा स्काउट एंड गाइड द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रस्तुतियों में देश की विविध संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिलेगी, जो दर्शकों में देशभक्ति का संचार करेगी।

कार्यक्रम के उपरांत महिला कल्याण संगठन की ओर से मंडल रेलवे अस्पताल में उपचाररत कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को मिष्ठान्न व फल वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बीमार कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और उनके प्रति रेलवे परिवार की संवेदनशीलता को दर्शाना है।

23 रेलकर्मी होंगे सम्मानित

रेलवे स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 23 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी के अनुसार सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया, लाखाराम, राजेश कुमार माथुर, पुरखाराम, पूरणमल मीना, मोहनलाल, मुकेश दत्त भारद्वाज, अरुण कुमार, चंद्रभान, राकेश जेलिया, सुमेर सिंह, दुदाराम, सागर शर्मा, विजय चौधरी, प्रतीक पंवार, दिनेश कुमार मलिक, राजेश कुमार मीना, ऋषि गहलोत, सलीम अब्दुल, योगेंद्र सिंह, शिवचरण मीना, सुरेश एवं श्रीमती आशा कंवर शामिल हैं।

समारोह के माध्यम से कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित कर अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response