डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में सहआरोपी सदासुख गिरफ्तार
- Posted on 19 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना जोधपुर ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.85 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जैसलमेर जिले से मामले के सहआरोपी सदासुख को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगी के लिए बैंक खातों की व्यवस्था करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस आयुक्त शरत कविराज, पुलिस उपायुक्त शाहीन सी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त धन्ना राम के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर की निगरानी में पुलिस निरीक्षक सुरेश सारण के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
Write a Response