चौपासनी बचाओ संघर्ष समिति का सद्बुद्धि यज्ञ
- Posted on 2 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 34 Views
जोधपुर, 2 जुलाई। चौपासनी बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को चौपासनी विद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर चौपासनी शिक्षा समिति में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने तथा राजपूत एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा कथित बैकडोर एंट्री और एकाधिकारवादी व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई। संघर्ष समिति के संयोजक शंभू सिंह मेड़तिया ने बताया कि समिति ने पहले संस्था के मुख्य संरक्षक को ज्ञापन देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया
Write a Response