चरण पादुका और मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 24 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर। मंडोर थाना पुलिस ने मंदिरों में दर्शन करने के बहाने प्रवेश कर चांदी के छत्र, चरण पादुका और मुकुट सहित अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चांदी की चरण पादुका और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ में मंदिरों में चोरी की कई अन्य वारदातों का खुलासा हुआ है, जबकि एक सहअभियुक्त की तलाश जारी है। पुलिस टीम ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी संसाधनों की मदद से संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद मनिष चावरीया (20) निवासी राजबाग, सूरसागर और दयाल भाटी (35) निवासी राजबाग, सूरसागर को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
जोधपुर। मंडोर थाना पुलिस ने मंदिरों में दर्शन करने के बहाने प्रवेश कर चांदी के छत्र, चरण पादुका और मुकुट सहित अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चांदी की चरण पादुका और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ में मंदिरों में चोरी की कई अन्य वारदातों का खुलासा हुआ है, जबकि एक सहअभियुक्त की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को पन्नालाल गौशाला धर्मार्थ ट्रस्ट, मंडोर के मंदिर के पुजारी मुन्नालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम करीब 6:45 बजे दो युवक दर्शन के बहाने मंदिर में आए और मौका पाकर भगवान की चांदी की चरण पादुका उठाकर फरार हो गए। इस संबंध में मंडोर थाने में 21 अगस्त को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी संसाधनों की मदद से संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद मनिष चावरीया (20) निवासी राजबाग, सूरसागर और दयाल भाटी (35) निवासी राजबाग, सूरसागर को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने गोकुलजी की प्याऊ स्थित गजानंदजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने सहित जोधपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंदिर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं और कमठा मजदूरी करते हैं। दोनों मंदिर में एक साथ पहुंचते थे। एक आरोपी दर्शन के बहाने मंदिर में प्रवेश कर सामान चोरी करता, जबकि दूसरा बाहर निगरानी रखता था। चोरी के बाद दोनों मोटरसाइकिल से छोटे रास्तों से निकल जाते और चोरी का माल कम कीमत पर बेचकर नशे में पैसे खर्च करते थे। वारदात के दौरान आरोपी मोबाइल फोन बंद रखते थे।
पुलिस ने मंडोर, सूरसागर, रातानाडा और माता का थान थाना क्षेत्रों सहित मसूरिया व बीएसएफ के पास स्थित मंदिरों में चोरी की कुल सात वारदातों का खुलासा किया है। सहअभियुक्त की तलाश जारी है।
कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश सारण, मनोहरलाल, कृष्ण और कांस्टेबल भागीरथ सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Write a Response