कारों के शीशे तोड़ने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
- Posted on 21 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 35 Views
जोधपुर। सरदारपुरा थाना पुलिस ने रात के समय घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले शातिर बदमाश को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ संजय उर्फ टपोरी (19) निवासी शेरगढ़, हाल प्रतापनगर, जोधपुर के रूप में हुई है। उससे पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी सन्नी उर्फ संजय उर्फ टपोरी को दबोच लिया।
Write a Response