नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड: राजस्थान टीम पुणे रवाना
- Posted on 13 फ़रवरी 2026
- क्रिकेट
- By Rajendra Harsh
- 153 Views
नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड: राजस्थान टीम पुणे रवाना राजस्थान प्रदेश की ब्लाइंड क्रिकेट टीम आज पुणे (महाराष्ट्र) में 15 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड में भाग लेने के लिए रवाना हुई।
नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड: राजस्थान टीम पुणे रवाना
राजस्थान प्रदेश की ब्लाइंड क्रिकेट टीम आज पुणे (महाराष्ट्र) में 15 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड में भाग लेने के लिए रवाना हुई।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन (BCA), न्यू दिल्ली (इंडिया) के द्वारा आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल और गुजरात शामिल हैं।
टूर्नामेंट का आयोजन पुणे में डेकन जिमखाना ग्राउंड तथा टेमबेकर फार्म ग्राउंड में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत 16, 17 और 18 फरवरी को ग्रुप लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 19 फरवरी 2026 को ग्रुप ए और ग्रुप बी की विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
राजस्थान टीम की कप्तानी अमित पटेल कर रहे हैं। टीम के कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र वर्मा हैं, जबकि टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी मैनेजर अमित सिंह निभा रहे हैं।
राजस्थान की यह 16 सदस्यीय टीम टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उद्देश्य से आज पुणे के लिए रवाना हुई।
Write a Response