भाजपा की जीत के संकल्प के साथ केंद्रीय मंत्री शेखावत एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो

जोधपुर, 6 सितंबर। जोधपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के संकल्प के साथ रविवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में आमजन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने उत्साह के साथ दोनों नेताओं का स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत खुली गाड़ी में सवार होकर जालोरी गेट सर्किल से रोड शो के लिए रवाना हुए। यहां से दोनों नेता शहर के भीतरी क्षेत्रों में पहुंचे। रोड शो के मार्ग में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 10.04.05 PM-jzYyCzp9LH.jpeg

जोधपुर, 6 सितंबर। जोधपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के संकल्प के साथ रविवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर में भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में आमजन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने उत्साह के साथ दोनों नेताओं का स्वागत-अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत खुली गाड़ी में सवार होकर जालोरी गेट सर्किल से रोड शो के लिए रवाना हुए। यहां से दोनों नेता शहर के भीतरी क्षेत्रों में पहुंचे। रोड शो के मार्ग में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प दोहराया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नेताओं के स्वागत के लिए मंच और स्वागत द्वार भी बनाए। पूरे मार्ग में भाजपा समर्थकों की भीड़ दिखाई दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी रोड शो के दौरान हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूती से जुटने का आह्वान किया।

भाजपा नेताओं के रोड शो को नगर निगम चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार को गति देने के लिए लगातार जनसंपर्क और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ और लोगों के स्वागत से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया।

शहर के भीतरी इलाकों में रोड शो के दौरान कई जगह पग-पग पर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने नगर निगम चुनाव में जीत के लिए एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का संदेश देने का प्रयास किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response