भाजपा सरकार ने खेलों का बेड़ा गर्क किया

  • Posted on 7 जून 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 31 Views

जोधपुर, 7 जून। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री अमीन पठान ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, पानी-बिजली संकट और प्रशासनिक अव्यवस्था से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में सरकार का नौकरशाही पर नियंत्रण कमजोर हो गया है

WhatsApp Image 2026-06-07 at 6.26.23 PM-ZP3QFYJLuN.jpeg

जोधपुर, 7 जून। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री अमीन पठान ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, पानी-बिजली संकट और प्रशासनिक अव्यवस्था से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है।

पठान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन आज आम लोग बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में सरकार का नौकरशाही पर नियंत्रण कमजोर हो गया है, जिसके कारण भ्रष्टाचार और जनसमस्याएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जबकि शहरों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई स्थानों पर लोग अपनी मूलभूत मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।

अमीन पठान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशनधारियों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा तथा कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए पठान ने केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

खेलों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में खिलाड़ियों की उपेक्षा हो रही है। राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव लंबे समय से नहीं होने के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए ग्रामीण ओलंपिक, खेल मैदानों और स्टेडियमों से जुड़े कई कार्य ठप पड़े हैं।

पठान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले चुनावों में इसका असर दिखाई देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response