बीकानेर में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव
- Posted on 10 जुलाई 2026
- By Rajendra Harsh
- 31 Views
बीकानेर। जिले के सेरुणा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खेजड़ी के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव एक ही पेड़ पर एक ही चुन्नी से फंदे के सहारे लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। सेरुणा थाना प्रभारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि मृतक की पहचान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कीतासर गांव निवासी सुंदरलाल मेघवाल के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान काली देवी, निवासी बंधवा गांव के रूप में हुई है। दोनों गांव श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्थित हैं। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
Write a Response