बीकानेर में पावरग्रिड के डीजीएम 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Posted on 15 जुलाई 2026
- भ्रष्टाचार
- By Rajendra Harsh
- 32 Views
जयपुर/बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीकानेर में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक निजी फर्म के कार्य को सुचारू रूप से चलने देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी बीकानेर (एसयू) को एक परिवादी से शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी की फर्म बिजली लाइन बिछाने के लिए निर्धारित स्थान पर फाउंडेशन एवं अर्थिंग कार्य कर रही थी।
जयपुर/बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीकानेर में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक निजी फर्म के कार्य को सुचारू रूप से चलने देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी बीकानेर (एसयू) को एक परिवादी से शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी की फर्म बिजली लाइन बिछाने के लिए निर्धारित स्थान पर फाउंडेशन एवं अर्थिंग कार्य कर रही थी। आरोप है कि इस कार्य को बिना बाधा जारी रखने देने के एवज में पावरग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर देवेश कुमार सिंह ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई और दोनों पक्षों के बीच 90 हजार रुपये में सौदा तय होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद उप महानिरीक्षक नारायण टोगस (बीकानेर रेंज) के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक इंद्र कुमार एवं उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी देवेश कुमार सिंह को परिवादी से 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पूरी कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में की गई।
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी वैध कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर दें। ब्यूरो ने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Write a Response