भगत की कोठी और लूणी स्टेशन पर IRCTC-रेलवे का विशेष जांच अभियान
- Posted on 26 अगस्त 2026
- By Rajendra Harsh
- 31 Views
जोधपुर। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) और रेलवे की ओर से संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया गया। 25 अगस्त 2026 को भगत की कोठी और लूणी रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों में खानपान सेवाओं की सघन जांच की गई। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, IRCTC जयपुर मुकेश कुमार सैनी के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के दौरान खानपान से संबंधित सामग्री, पानी और अन्य सेवाओं की जांच की गई। जांच के दौरान दो ट्रेनों में अनधिकृत ब्रांड का पानी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।
जोधपुर। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) और रेलवे की ओर से संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया गया। 25 अगस्त 2026 को भगत की कोठी और लूणी रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों में खानपान सेवाओं की सघन जांच की गई।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, IRCTC जयपुर मुकेश कुमार सैनी के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के दौरान खानपान से संबंधित सामग्री, पानी और अन्य सेवाओं की जांच की गई। जांच के दौरान दो ट्रेनों में अनधिकृत ब्रांड का पानी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। मौके पर ही संबंधित पानी को ट्रेनों से उतार दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस में अनधिकृत ब्रांड का पानी पाया गया। जांच टीम ने इसे यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने से रोकते हुए ट्रेन से हटवा दिया।
अभियान के दौरान संबंधित लाइसेंसधारकों को सख्त निर्देश जारी किए गए कि सभी ट्रेनों में केवल अनुमोदित रेल नीर और रेलवे द्वारा स्वीकृत खाद्य सामग्री की ही बिक्री की जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अनधिकृत सामग्री का उपयोग या बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह संयुक्त निरीक्षण अभियान IRCTC के खानपान पर्यवेक्षक, रेलवे कैटरिंग इंस्पेक्टर तथा CTI/BGKT की टीम, जोधपुर द्वारा भगत की कोठी और लूणी स्टेशनों पर किया गया। टीम ने खानपान सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और लाइसेंसधारकों को यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
IRCTC अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खानपान उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। रेलवे और IRCTC की संयुक्त निगरानी के माध्यम से ट्रेनों में अनधिकृत खाद्य सामग्री और पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Write a Response