खैरथल-तिजारा में डीएसटी के दो कांस्टेबल 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Posted on 23 अक्टूबर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 8 Views
जयपुर, 23 अक्टूबर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खैरथल-तिजारा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विशेष टीम (डीएसटी) में तैनात दो कांस्टेबलों को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रजेश, कांस्टेबल नंबर 210 और ईश्वर सिंह, कांस्टेबल नंबर 333 के रूप में हुई है। एसीबी ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में एसीबी अलवर प्रथम चौकी प्रभारी एवं पुलिस उप अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों को परिवादी से 2 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
जयपुर, 23 अक्टूबर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खैरथल-तिजारा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विशेष टीम (डीएसटी) में तैनात दो कांस्टेबलों को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रजेश, कांस्टेबल नंबर 210 और ईश्वर सिंह, कांस्टेबल नंबर 333 के रूप में हुई है। एसीबी ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है।
एसीबी के अनुसार, परिवादी ने अलवर प्रथम चौकी में शिकायत दी थी कि डीएसटी प्रभारी गौरव और उनकी टीम के सदस्य सादे कपड़ों में उसके कारखाने पहुंचे थे। आरोप है कि टीम ने कारखाने में लगे कैमरे हटवा दिए और नकली कलाकंद बनाने का आरोप लगाते हुए खाद्य विभाग की टीम को बुलाया। खाद्य विभाग ने मौके पर माल के नमूने लिए।
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद कारखाने का माल नष्ट करवाने और कारखाना सीज नहीं करवाने की एवज में रिश्वत मांगी गई। आरोप है कि ब्रजेश ने एक लाख रुपये देने की मांग की, जबकि ईश्वर सिंह ने परिवादी के परिचित अन्य कारोबारियों से भी 50-50 हजार रुपये लेकर डीएसटी कार्यालय आने को कहा। रुपये नहीं देने पर कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देने का भी आरोप है।
एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया, जिसमें दोनों कांस्टेबलों की ओर से परिवादी और अन्य कारोबारियों की फर्मों पर कार्रवाई नहीं करने तथा तैयार माल नष्ट नहीं करवाने की एवज में कुल 2 लाख 20 हजार रुपये की मांग सामने आई।
पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में एसीबी अलवर प्रथम चौकी प्रभारी एवं पुलिस उप अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों को परिवादी से 2 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में मामले की अग्रिम जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।
Write a Response