बालोतरा के जूती कारीगर को 6.78 करोड़ रुपये का जीएसटी रिकवरी नोटिस
- Posted on 30 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 7 Views
बालोतरा, 30 जुलाई। राजस्थान के बालोतरा जिले के गुड़ामालानी जीनगर मोहल्ला निवासी जूती कारीगर जितेंद्र कुमार जीनगर को 6 करोड़ 78 लाख 97 हजार 357 रुपये का जीएसटी रिकवरी नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग और साइबर धोखाधड़ी की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि संभवतः किसी फाइनेंस कंपनी या अन्य संस्थान से व्यक्तिगत दस्तावेजों का डेटा लीक हुआ, जिसका फायदा उठाकर यह फर्जीवाड़ा किया गया। पीड़ित ने संबंधित विभागों से मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी फर्म को निरस्त करने, बैंक खातों पर लगी रोक हटाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Write a Response