मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:51 AM

मसूरिया में आस्था के सैलाब के साथ संपन्न हुआ बाबा रामदेव का मेला

जोधपुर। लोकदेवता बाबा रामदेव के मसूरिया मेले का भाद्रपद शुक्ल दशमी को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। मारवाड़ के महाकुंभ के रूप में विख्यात इस मेले के अंतिम दिन बाबा रामदेव मंदिर और उनके गुरु बालीनाथ जी की समाधि पर दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी रंजन दईया ने बताया कि मेले के समापन अवसर पर सुबह 6 बजे गुरु बालीनाथ जी की समाधि मंदिर में 51 ज्योतों से भव्य महा-आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। दशमी के दिन भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे और बाबा के दरबार में शीश नवाया।

WhatsApp Image 2026-09-21 at 11.07.06 PM (1)-v1nv1iS0e6.jpg

जोधपुर। लोकदेवता बाबा रामदेव के मसूरिया मेले का भाद्रपद शुक्ल दशमी को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। मारवाड़ के महाकुंभ के रूप में विख्यात इस मेले के अंतिम दिन बाबा रामदेव मंदिर और उनके गुरु बालीनाथ जी की समाधि पर दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी रंजन दईया ने बताया कि मेले के समापन अवसर पर सुबह 6 बजे गुरु बालीनाथ जी की समाधि मंदिर में 51 ज्योतों से भव्य महा-आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। दशमी के दिन भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे और बाबा के दरबार में शीश नवाया।

संध्या आरती के साथ मेले का औपचारिक समापन किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच 351 किलो पेड़े का विशेष प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने मंदिर में वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योत के दर्शन भी किए। दिनभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।

सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 56 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कालिका टीम भी तैनात रही।

मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के सचिव नरेंद्र गोयल, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश दईया, दिनेश गोयल, दिनेश प्रकाश पंवार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

मेले में विभिन्न समुदायों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली। आयोजन ने मारवाड़ की सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द की परंपरा को भी मजबूत किया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ कई दिनों से चल रहे मेले का धार्मिक उत्साह और आस्था के माहौल के बीच समापन हुआ।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response