अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान
- Posted on December 22, 2025
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 25 Views
राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के “अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुशील पारीक जी के दिशा-निर्देश पर आज जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर आयोजित किया गया। यह अभियान जोधपुर जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ जोधपुर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
जोधपुर।
राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के “अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील पारीक जी के दिशा-निर्देश पर आज जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर आयोजित किया गया। यह अभियान जोधपुर जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ जोधपुर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अरावली पर्वतमाला एवं पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में आम नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों तथा विभिन्न सामाजिक-पर्यावरणीय संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान में राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व जेडीए अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, नगर निगम उत्तर की महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा, पूर्व विधायक मनीष पवार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अध्यक्ष बलदेव बेनीवाल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुखराज दिवरया वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह गागुड़ा शारदा बिश्नोई एडवोकेट हितेश बिश्नोई सहदेव बिश्नोई भंवर लाल सियोल NSUI जोधपुर देहात अध्यक्ष मनीष बिश्नोई जोधपुर शहर अध्यक्ष बबलू सोलंकी सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं अन्य अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बिश्नोई समाज, ब्राह्मण समाज, जाट समाज, जांगिड़ समाज,राजपूत समाज, सरगरा समाज, मुस्लिम समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संगठन या समाज का नहीं बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में रामनिवास बुध नगर ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की जीवनरेखा है, जिसका संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी पर्यावरण विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनता की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाएगी।
अभियान के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि अरावली और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण और लोकतांत्रिक संघर्ष लगातार जारी रहेगा। हस्ताक्षर अभियान जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण पर संरक्षण प्रकोष्ठ जोधपुर ग्रामीण अध्यक्ष रामनिवास बुध नगर एवं शहर अध्यक्ष लादू सिंह बिजवाड़ीया के नेतृत्व में संपन्न हुआ!
Write a Response