मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 08:02 AM

अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष में विहिप करेगा वर्षभर विशेष कार्यक्रम

जोधपुर, 1 अक्टूबर। श्रद्धेय अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जोधपुर प्रांत की ओर से वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से सिंहल के जीवन, विचारों और समाज एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करने के साथ सेवा, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, हिंदू सशक्तिकरण और गौरक्षा जैसे विषयों पर गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विहिप पदाधिकारियों ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने बताया कि 27 सितंबर से अशोक सिंहल का जन्मशताब्दी वर्ष शुरू हुआ है। वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके प्रेरणादायी जीवन और योगदान को समाज तक पहुंचाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 4.06.09 PM-3Wx4HZLMEU.jpeg

जोधपुर, 1 अक्टूबर। श्रद्धेय अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जोधपुर प्रांत की ओर से वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से सिंहल के जीवन, विचारों और समाज एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करने के साथ सेवा, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, हिंदू सशक्तिकरण और गौरक्षा जैसे विषयों पर गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

विहिप पदाधिकारियों ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने बताया कि 27 सितंबर से अशोक सिंहल का जन्मशताब्दी वर्ष शुरू हुआ है। वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके प्रेरणादायी जीवन और योगदान को समाज तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्रि में प्रांत के 25 संगठनात्मक जिला केंद्रों पर महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति के शक्ति संचलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे प्रांत में 100 चयनित स्थानों पर बड़े कार्यक्रम होंगे। इनमें सामाजिक समरसता, गौरक्षा, सेवा, स्वदेशी आग्रह, बजरंग दल कार्यकर्ता सम्मेलन, मंदिर पुजारी आयाम, सांस्कृतिक जनजागरण और संगठन विस्तार से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

10 लाख से अधिक हितचिंतक बनाने का लक्ष्य

प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने बताया कि 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक पूरे प्रांत में हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 10 लाख से अधिक लोगों को हितचिंतक बनाकर विहिप से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के प्रति गौरवबोध बढ़ाने तथा सेवा, संगठन, संस्कार और सामाजिक समरसता के कार्यों को गति देना है।

नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर डॉ. गोयल ने कहा कि विहिप का आग्रह रहेगा कि गरबा पांडालों में नृत्य, संगीत और गायन करने वाले हिंदू समाज के लोग हों। उन्होंने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता आगंतुकों का तिलक लगाकर पांडाल में प्रवेश करवाएंगे। उन्होंने नवरात्रि और दीपावली जैसे त्योहारों पर “अपना त्योहार-अपनों से व्यवहार” का आग्रह किया।

प्रांत उपाध्यक्ष मानाराम विश्नोई ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष में सिंहल के सेवा, समरसता, स्वदेशी, हिंदू सशक्तिकरण और गौरक्षा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। प्रेसवार्ता में महेंद्र उपाध्याय, अमित पाराशर, विक्रम परिहार, प्रेक्षा रामावत और अरुण सिंघवी मौजूद रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response