जोधपुर सहित चित्तौड़गढ़ में ANTF की बड़ी कार्रवाई

  • Posted on 13 जुलाई 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 38 Views

जोधपुर। राजस्थान पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई की जानकारी एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने दी। पहली कार्रवाई जोधपुर जिले के कापरड़ा थाना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ और कापरड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रामडावास कल्ला निवासी प्रकाश पुत्र भाकरराम विश्नोई के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में प्लास्टिक के कट्टों में रखा 29.180 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ।

WhatsApp Image 2026-07-13 at 6.04.17 PM-gl6m0T5VL6.jpeg

जोधपुर। राजस्थान पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई की जानकारी एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने दी।

पहली कार्रवाई जोधपुर जिले के कापरड़ा थाना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ और कापरड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रामडावास कल्ला निवासी प्रकाश पुत्र भाकरराम विश्नोई के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में प्लास्टिक के कट्टों में रखा 29.180 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी प्रकाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से डोडा-चूरा की खरीद-फरोख्त और उसके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

दूसरी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई। रोडवेज बस स्टैंड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक की पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 46 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान ऋतिक पुत्र जगजीत सिंह निवासी कादियां, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि राजस्थान में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने दोनों सफल कार्रवाइयों में शामिल एएनटीएफ और संबंधित जिला पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस और आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response