जालोर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 258.710 किलो डोडा चूरा बरामद

  • Posted on 1 अगस्त 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 47 Views

जालोर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र से 258.710 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त दो कारें जब्त की गईं तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करों की कार से विभिन्न राज्यों की पांच अलग-अलग नंबर प्लेटें भी बरामद की हैं, जिनका उपयोग पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए किया जा रहा था।

WhatsApp Image 2026-08-01 at 4.59.05 PM-iVB1AQcG5Y.jpeg

जालोर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र से 258.710 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त दो कारें जब्त की गईं तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करों की कार से विभिन्न राज्यों की पांच अलग-अलग नंबर प्लेटें भी बरामद की हैं, जिनका उपयोग पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए किया जा रहा था।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि गुजरात के धनेरा क्षेत्र से एक क्रेटा कार में भारी मात्रा में डोडा चूरा भरकर सांचौर लाया जा रहा है, जबकि उसके आगे एक स्विफ्ट कार एस्कॉर्ट वाहन के रूप में चल रही है। सूचना के आधार पर टीम ने विरोल टोल नाके पर सादा वेश में निगरानी शुरू की।

कुछ देर बाद पहले एक स्विफ्ट कार टोल पार कर वापस मुड़कर निगरानी करती दिखाई दी। इसके बाद गुजरात की ओर से एक अन्य स्विफ्ट और उसके पीछे क्रेटा कार पहुंची। जैसे ही क्रेटा कार तेज गति से टोल पार कर भागने लगी, एएनटीएफ टीम ने उसके सामने स्टॉप स्टिक लगा दी, जिससे वाहन का एक टायर फट गया। इसके बावजूद तस्करों ने भागने का प्रयास किया।

टीम ने करीब 20 से 25 किलोमीटर तक पीछा किया। कीलवा सरहद क्षेत्र में तस्कर क्रेटा और एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गएहालांकि दूसरी स्विफ्ट कार के चालक प्रदीप विश्नोई (22) निवासी चारणिया की ढाणी, थाना भीनमाल, जिला जालोर को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में क्रेटा कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 14 कट्टों से 258.710 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

तलाशी के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कुल पांच अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिनका इस्तेमाल पुलिस की नजर से बचने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आईजी विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल एएनटीएफ एवं सांचौर थाना पुलिस की टीम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। साथ ही आमजन से अपील की कि मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष या व्हाट्सएप नंबर पर देकर पुलिस का सहयोग करें।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response