एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: जोधपुर से 3.68 लाख नशीली टेबलेट्स, बीकानेर से MDMA बरामद
- Posted on 11 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर/बीकानेर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां और मादक पदार्थ बरामद किया है। एएनटीएफ ने जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र से 3.68 लाख प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स बरामद की हैं, जबकि बीकानेर में एक युवक के कब्जे से 16.49 ग्राम MDMA जब्त किया गया। दोनों कार्रवाइयों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 31 करोड़ रुपये बताई गई है।
Write a Response