वायुसेना में भर्ती का सुनहरा अवसर

जोधपुर। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अग्निवीर वायु और एयरमेन ग्रुप-‘वाई’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in के माध्यम से पूरी की जा सकती है। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान निर्धारित प्रारूप में नवीनतम फोटो अपलोड करनी होगी।


जोधपुर। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अग्निवीर वायु और एयरमेन ग्रुप-‘वाई’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान निर्धारित प्रारूप में नवीनतम फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो में उम्मीदवार के सीने के सामने काली स्लेट होनी चाहिए, जिस पर सफेद चॉक से बड़े अक्षरों में नाम और फोटो खिंचवाने की तारीख अंकित हो। फोटो एक माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य रहेगा।

अग्निवीर वायु भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु 16.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक तथा अंग्रेजी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या गणित एवं भौतिकी के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल कोर्स) करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। अग्निवीर वायु के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सेवा अवधि चार वर्ष होगी।

एयरमेन ग्रुप-‘वाई’ मेडिकल असिस्टेंट पद केवल पुरुष भारतीय नागरिकों और गोरखा (नेपाल) नागरिकों के लिए है। 12वीं पास अविवाहित अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 16 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि डिप्लोमा, बी.फार्मा या बी.एससी. फार्मेसी धारकों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है। इस श्रेणी में विवाहित उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में अलग से 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अनुकूलन (एडैप्टेबिलिटी) परीक्षण तथा विस्तृत मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। सफल अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भारतीय वायु सेना ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response