मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:11 AM

श्री अग्रवाल पंचायत का शताब्दी उत्सव एवं अग्रसेन जयंती महोत्सव आज

जोधपुर। श्री अग्रवाल पंचायत, जोधपुर की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार, 25 अक्टूबर को गांधी मैदान, सरदारपुरा में शताब्दी उत्सव एवं श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसमें सामूहिक स्नेह मिलन, महाप्रसादी, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, पारितोषिक वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य अग्रवाल समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इसके साथ ही शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-10-25 at 7.49.35 PM (1)-G52zpUCoAt.jpg

जोधपुर। श्री अग्रवाल पंचायत, जोधपुर की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार, 25 अक्टूबर को गांधी मैदान, सरदारपुरा में शताब्दी उत्सव एवं श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसमें सामूहिक स्नेह मिलन, महाप्रसादी, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, पारितोषिक वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

आयोजन का उद्देश्य अग्रवाल समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इसके साथ ही शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान

शताब्दी समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

राधा-कृष्ण महारास और महाकाल की भस्म आरती आकर्षण

समारोह में राधा-कृष्ण महारास और महाकाल की भस्म आरती की विशेष मंचीय प्रस्तुतियां होंगी। इनके माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी। समाजबंधुओं के लिए सामूहिक स्नेह मिलन एवं महाप्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।

पदाधिकारियों के नेतृत्व में तैयारियां

आयोजन को मुख्य संरक्षक डॉ. आनंद गोपाल,  जमना अग्रवाल और सुशील जालानी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पंचायत अध्यक्ष मकल गुप्ता, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघल तथा शताब्दी उत्सव के मुख्य संयोजक हीरालाल मोदी के नेतृत्व में तैयारियां की गई हैं। चमन अग्रवाल सहित सह-संयोजक, विभिन्न आयोजन समितियां, श्री अग्रसेन फ्रेंड्स क्लब और समाज के कार्यकर्ता आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

पंचायत की ओर से समाज के सभी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठजनों से रविवार शाम 6 बजे गांधी मैदान पहुंचकर समारोह में भाग लेने की अपील की गई है। यह आयोजन पंचायत की सौ वर्ष की सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा यात्रा को समर्पित रहेगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response