आम आदमी पार्टी का शंखनाद

जोधपुर, 18 जनवरी 2026।
आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह प्रदेशभर में ये चुनाव पूरी मजबूती, संगठनात्मक तैयारी और जनसंपर्क के साथ लड़ेगी। इसी कड़ी में रविवार को जोधपुर के सोजती गेट स्थित अरुण होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में “आप आपरे साथे” अभियान की औपचारिक घोषणा की गई।

 

WhatsApp Image 2026-01-18 at 6.30.07 PM (1)-7YDRN4MYCk.jpg

आम आदमी पार्टी का शंखनाद: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी आप

जोधपुर, 18 जनवरी 2026।
आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह प्रदेशभर में ये चुनाव पूरी मजबूती, संगठनात्मक तैयारी और जनसंपर्क के साथ लड़ेगी। इसी कड़ी में रविवार को जोधपुर के सोजती गेट स्थित अरुण होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में “आप आपरे साथे” अभियान की औपचारिक घोषणा की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष (शहर) संजोग पंवार एवं जिलाध्यक्ष (देहात) गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह अभियान राजस्थान प्रभारी धीरज कुमार टोकस एवं सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज के निर्देशानुसार शुरू किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ, वार्ड और पंचायत स्तर तक सशक्त करना है, ताकि आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि “आप आपरे साथे” अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता जोधपुर जिले के सभी वार्डों और पंचायतों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और दिल्ली व पंजाब में किए गए कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए उन्हें साथ लेकर संघर्ष करेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह महा-जनसंपर्क अभियान आगामी दो माह तक लगातार चलेगा। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सफाई, रोजगार और स्थानीय विकास से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। आम आदमी पार्टी का दावा है कि वह राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात “आप आपरे साथे” अभियान को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपते हुए लक्ष्य निर्धारित किए गए।

आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया कि आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों में जनता का समर्थन उसे नई ताकत देगा और पार्टी राजस्थान की राजनीति में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response