35.550 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- Posted on 2 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 32 Views
जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी पश्चिम और कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35.550 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध डोडा पोस्त की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घड़ी की ढाणियां, फिटकासनी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घड़ी की ढाणियां, फिटकासनी निवासी सुनील पुत्र मांगीलाल विश्नोई (बाबल) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 35.550 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
Write a Response