ओसियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.34 ग्राम एमडी के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
- Posted on 9 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 63 Views
जोधपुर, 9 अगस्त। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की ओसियां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28.34 ग्राम अवैध एमडी बरामद कर जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने ठाकुरजी मंदिर के पास दबिश दी, जहां चबूतरे पर एक युवक बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम नरपतराम जाट, उम्र 19 वर्ष, निवासी माचरा का बास बैठवासिया बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28.34 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जोधपुर, 9 अगस्त। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की ओसियां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28.34 ग्राम अवैध एमडी बरामद कर जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज आईपीएस के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत के निकट सुपरविजन तथा ओसियां वृत्ताधिकारी प्रदीपसिंह चारण के निर्देशन में थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, रात्री गश्त के दौरान थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी को सूचना मिली कि नरपतराम पुत्र बाबूराम जाट, निवासी माचरा का बास, बैठवासिया, ओसियां, भारी मात्रा में एमडी लेकर उसे बेचने के लिए ओसियां चौहटे के पास ठाकुरजी मंदिर के नजदीक बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम ने ठाकुरजी मंदिर के पास दबिश दी, जहां चबूतरे पर एक युवक बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम नरपतराम जाट, उम्र 19 वर्ष, निवासी माचरा का बास बैठवासिया बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28.34 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर एमडी की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले में शामिल बताए जा रहे अनोपसिंह राजपूत निवासी ओसियां और गोविन्दराम मेघवाल निवासी जुड की तलाश जारी है।
कार्रवाई में थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी, सहायक उप निरीक्षक रामप्रकाश, हैड कांस्टेबल मनोहरराम तथा कांस्टेबल धनाराम, भाकरराम, कंवराजसिंह, आशाराम, प्रभुराम और चालक जालाराम की विशेष भूमिका रही।
Write a Response