जसनगर लूनी नदी रपट पर इको व बस की भीषण टक्कर
- Posted on 15 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 28 Views
जैतारण/जोधपुर, 15 जून। लाम्बिया-मेड़ता सिटी राजमार्ग पर जसनगर के पास लूनी नदी रपट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में इको वाहन और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन एवं 108 एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
Write a Response