उम्मेद सागर नहर पर हुआ “स्वच्छता श्रमदान
- Posted on May 19, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 29 Views
जोधपुर। शहर के ऐतिहासिक उम्मेद सागर नहर क्षेत्र में मंगलवार को “स्वच्छता श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में निगम कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन और जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई के साथ शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
Write a Response