बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रहेगी रीशेड्यूल
- Posted on June 15, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 7 Views
जोधपुर, 15 जून। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेलखंड पर रेल अवसंरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य नागौर, बदवासी और अलाई स्टेशनों के मध्य संचालित होगा, जिसके चलते इस मार्ग पर रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रैक नवीनीकरण कार्य यात्रियों की सुरक्षा, बेहतर संचालन और रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के दौरान कुछ रेलगाड़ियों के संचालन समय में बदलाव किया गया है ताकि कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
Write a Response