स्वरूप सोलंकी संभाग स्तरीय सम्मान से सम्मानित

जोधपुर, 15 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संभाग स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सक्रिय रक्तदाता स्वरूप सोलंकी को सम्मानित किया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में अब तक 41 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने वाले सोलंकी को उनके सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। होटल सिद्धार्थ हेरिटेज, जोधपुर में सिद्धार्थ सोशल सर्विस, जोधपुर एवं विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में रक्तदान और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-15 at 6.18.37 PM (1)-SyEIgXUEmP.jpg

जोधपुर, 15 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संभाग स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सक्रिय रक्तदाता स्वरूप सोलंकी को सम्मानित किया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में अब तक 41 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने वाले सोलंकी को उनके सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

होटल सिद्धार्थ हेरिटेज, जोधपुर में सिद्धार्थ सोशल सर्विस, जोधपुर एवं विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में रक्तदान और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, रक्तदाता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अतुल भंसाली थे। विशिष्ट अतिथियों में सुरेंद्र सिंह शेखावत, विकास राजपुरोहित तथा भोपाल सिंह लाखावत शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक विनोद सिंघवी के नेतृत्व में किया गया।

समारोह में स्वरूप सोलंकी के रक्तदान के प्रति समर्पण और सेवा भावना की विशेष सराहना की गई। आयोजकों ने बताया कि उन्होंने कई बार आपातकालीन स्थितियों में रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इस योगदान ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी कार्य किया है।

स्वरूप सोलंकी मूल रूप से बाड़मेर जिले से हैं और पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे रक्तकोष फाउंडेशन, बाबा रामदेव सेवा संस्थान तथा श्री पीपा क्षत्रिय रक्त समिति जैसी संस्थाओं के माध्यम से नियमित रूप से जनसेवा कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सोलंकी ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। इससे युवाओं और आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा अधिक लोग इस महादान के लिए आगे आएंगे। उन्होंने आयोजन के लिए सिद्धार्थ सोशल सर्विस और विनोद सिंघवी का आभार व्यक्त किया।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response