मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:53 AM

अवैध देशी पिस्टल सहित 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर पूर्व के महामंदिर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान चिराग कच्छावा (22) पुत्र सुनील पाल कच्छावा, निवासी ए सेक्टर, कीर्ति नगर, थाना माता का थान, जोधपुर पूर्व के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। हथियार रखने का लाइसेंस पूछने पर आरोपी ने किसी प्रकार का अनुज्ञा पत्र नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने पिस्टल जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।


जोधपुर। जोधपुर पूर्व के महामंदिर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आगामी त्योहारों एवं चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए अवैध हथियार लेकर घूमने वाले अपराधियों तथा फायरिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशों की पालना में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को महामंदिर थाना पुलिस को पावटा सी रोड के आसपास एक युवक के अवैध हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नरेंद्र सिंह आरपीएस और एसीपी पूर्व हरजीराम आरपीएस के सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग करते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को दस्तयाब किया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान चिराग कच्छावा (22) पुत्र सुनील पाल कच्छावा, निवासी ए सेक्टर, कीर्ति नगर, थाना माता का थान, जोधपुर पूर्व के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। हथियार रखने का लाइसेंस पूछने पर आरोपी ने किसी प्रकार का अनुज्ञा पत्र नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने पिस्टल जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है। शहर में अवैध हथियार रखने और आपराधिक वारदातों में शामिल लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, किशोर सिंह, रमेश, कांस्टेबल प्रकाश (2551), बंशीलाल (2439), प्रवीण सिंह (127), सुरेश (2637), महादेव (2577) और चालक कांस्टेबल रघुनाथ सिंह (998) शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल प्रकाश की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response