हर घर बांटे पीले चावल व पत्रक , संचलन में चलने का किया आह्वान
- Posted on 20 दिसम्बर 2025
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 145 Views
जोधपुर । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का शौर्य दिवस के अवसर पर आज रविवार शाम 4 बजे शहर में दो स्थान से पथ संचलन निकलेगा।
सरदारपुरा के गांधी मैदान और हाउसिंग बोर्ड के दशहरा मैदान से निकलने वाले संचलन में बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर घोष के साथ कदम ताल मिलाते हुए अनुशासन का परिचय देते हुए सड़क पर निकलेंगे ।

बजरंग दल सह संयोजक सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि संचलन से पूर्व संघ के प्रचारक व प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे । गांधी मैदान से निकलने वाला संचलन चौपासनी रोड , जालोरी गेट , भेरूबाग गोल बिल्डिंग होते हुए बी रोड से पुनः मैदान में पहुंच विसर्जित होगा।
कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों को लेकर क्षेत्र में हर घर पीले चावल व पत्रक बांटकर युवाओं के साथ हिंदू समाज को भी जुड़ने के लिए निमंत्रण दिया गया है ।
दक्षिण संयोजक हिमांशु चांडक ने बताया कि दक्षिण जिले का शौर्य पथ संचलन हाउसिंग बोर्ड के दशहरा मैदान से ठीक 3 बजे निकलेगा जो क्षेत्र के मुख्य मार्ग से होते हुए सुर्यनारायण मंदिर पर सम्पन्न होगा । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचार प्रमुख नरेश बोहरा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे ।
दोनों कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियों की बैठक कर व्यवस्था योजना बनाई
Write a Response