मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:53 AM

विजयादशमी महोत्सव की तैयारियां जोरों

जोधपुर। शहर में विजयादशमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नन्दन मयूर सेवा समिति, जोधपुर के तत्वावधान में चौहाबो बोर्ड, सेक्टर-16 स्थित दशहरा मैदान में 20 अक्टूबर को विजयादशमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले को आकार दे दिया गया है। पुतले के तैयार होने के साथ ही महोत्सव को लेकर युवाओं और बच्चों में उत्साह बढ़ गया है। नन्दन मयूर समिति के संरक्षक मंडल के कमलेश पुरोहित श्रीपत और संयोजक मंडल के जुगलकिशोर सोलंकी ने बताया कि इस बार महोत्सव दो दिवसीय रहेगा। बच्चों में रावण के पुतले के साथ सेल्फी लेने और उसे करीब से देखने के उत्साह को देखते हुए 19 अक्टूबर को लाइट शो, संगीतमय हनुमान चालीसा और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-10-11 at 5.23.30 PM (1) (1)-zvFbE9RpMU.jpg
  1. जोधपुर। शहर में विजयादशमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नन्दन मयूर सेवा समिति, जोधपुर के तत्वावधान में चौहाबो बोर्ड, सेक्टर-16 स्थित दशहरा मैदान में 20 अक्टूबर को विजयादशमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले को आकार दे दिया गया है। पुतले के तैयार होने के साथ ही महोत्सव को लेकर युवाओं और बच्चों में उत्साह बढ़ गया है।

    दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष जनार्दन सिंह पंवार ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी रावण के पुतले का निर्माण समिति के युवा सदस्यों और बच्चों द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में हेम सिंह भाटी, चंदन प्रताप, गौरव माथुर, नरेंद्र वैष्णव, विजय कुमार प्रजापत, संदीप सिंह पंवार, कार्तिक गौड़, अनुराग सोलंकी, अक्षय शर्मा, जगदीशचंद्र बसीटा, पीयूष पुरोहित, हर्षित रूपराय, लोकेश सिंह पंवार, नितिनराज सिंह चौहान, साहिल सोलंकी, त्रिपुरारी गौड़, प्रेरित सिंह भाटी, ऋतिक मंगलानी, आयुष माथुर, योगेश दईया, मुकेश सिंह पंवार, रोहित अरोड़ा, धनराज डावना, भरत सिंह भाटी, कुणाल शर्मा, प्रवीण माथुर, ओमप्रकाश और सुमित पंवार सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

    दो दिन तक होंगे विविध आयोजन

    नन्दन मयूर समिति के संरक्षक मंडल के कमलेश पुरोहित श्रीपत और संयोजक मंडल के जुगलकिशोर सोलंकी ने बताया कि इस बार महोत्सव दो दिवसीय रहेगा। बच्चों में रावण के पुतले के साथ सेल्फी लेने और उसे करीब से देखने के उत्साह को देखते हुए 19 अक्टूबर को लाइट शो, संगीतमय हनुमान चालीसा और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    वहीं, 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के बीच रावण दहन किया जाएगा। चौहाबो में आयोजित इस महोत्सव में हर वर्ष जोधपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response