मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:52 AM

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की राष्ट्रीय बैठक की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न

जोधपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की पूर्व छात्र परिषद की आगामी अखिल भारतीय बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी, लाल सागर, जोधपुर में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राष्ट्रीय आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि आगामी 9 एवं 10 जनवरी 2027 को जोधपुर में पहली बार पूर्व छात्र परिषद की इस प्रतिष्ठित अखिल भारतीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम की मेजबानी मिलने से जोधपुर प्रांत में उत्साह का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-10-18 at 3.29.59 PM (1)-fh35n2eJGF.jpg

जोधपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की पूर्व छात्र परिषद की आगामी अखिल भारतीय बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी, लाल सागर, जोधपुर में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राष्ट्रीय आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि आगामी 9 एवं 10 जनवरी 2027 को जोधपुर में पहली बार पूर्व छात्र परिषद की इस प्रतिष्ठित अखिल भारतीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम की मेजबानी मिलने से जोधपुर प्रांत में उत्साह का माहौल है।

व्यवस्थाओं और दायित्वों पर हुआ मंथन

रविवार सुबह 9 बजे शुरू हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में व्यवस्था प्रमुखों की नियुक्ति, उनकी टीमों के गठन, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया गया।

पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

बैठक में विद्या भारती जोधपुर प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल गहलोत, जोधपुर प्रांत पूर्व छात्र परिषद के संयोजक डॉ. शंकर सिंह पोटलिया, जोधपुर महानगर पूर्व छात्र परिषद के संयोजक नमन मोहता (मोहनोत) तथा प्रबंध समिति आदर्श विद्यामंदिर, जोधपुर महानगर के सचिव मिश्रीलाल प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक की मेजबानी जोधपुर को मिलना गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण, जिम्मेदारी और आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

भव्य आयोजन का लिया संकल्प

पूर्व छात्र परिषद के सोशल मीडिया प्रभारी श्री रामचंद्र देवासी ने बताया कि बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम को भव्यता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया। आगामी दिनों में तैयारियों को गति देते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response