₹84 के दो मिर्चीबड़ों ने खोली जीएसटी गड़बड़ी
- Posted on May 30, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 84 Views
जयपुर। राजस्थान में जोधपुर के एक नामी मिर्चीबड़ा व्यवसायी की कथित जीएसटी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। स्टेट जीएसटी विभाग ने जांच के दौरान पाया कि व्यवसायी ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री करने के बावजूद अपने जीएसटी रिटर्न में ऐसी सप्लाई को शून्य दर्शा रहा था। मामले में विभाग ने व्यवसायी को नोटिस जारी कर जून के प्रथम सप्ताह तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार स्टेट जीएसटी विभाग ने तीन दिन पहले संदेह के आधार पर व्यवसायी के प्रतिष्ठान की जांच शुरू की थी।
Write a Response