मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:56 AM

शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर शिक्षकों ने किया मंथन

जोधपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मंगलवार को पावटा स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित हुआ। सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर शिक्षकों ने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन में शिक्षकों ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ रिक्त पदों को समय पर भरना भी जरूरी है। वरिष्ठ अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त रहने के कारण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था होना आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026-09-19 at 5.28.44 PM (1)-U0T2PNjz5V.jpg

जोधपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मंगलवार को पावटा स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित हुआ। सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर शिक्षकों ने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

सम्मेलन में शिक्षकों ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ रिक्त पदों को समय पर भरना भी जरूरी है। वरिष्ठ अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त रहने के कारण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था होना आवश्यक है।

सम्मेलन में प्रारंभिक शिक्षा में नामांकन बढ़ाने को भी प्रमुख चुनौती बताया गया। शिक्षकों ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। इसके साथ ही ऐसे वातावरण का निर्माण जरूरी है, जिससे आम अभिभावकों में सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़े और वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित हों।

संघ के जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह चौहान और संयोजक हुकमसिंह राव ने सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर संगठन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सम्मेलन में प्रदेश संरक्षक शम्भूसिंह मेड़तिया, भंवराराम जाखड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोकसिंह सिनली ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान वरिष्ठ नेता जवरीलाल आर्य, सभाध्यक्ष मालाराम डूडी, निशी राठौड़, ओमप्रकाश चितारा, कैलाश सुथार, श्रवणसिंह राजपुरोहित, गोपालसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। सम्मेलन में शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों और संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response