मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:39 AM

चोरी की KIA Seltos में 45.290 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर। जिला विशेष टीम (डीएसटी) जोधपुर पूर्व और पुलिस थाना डांगियावास की संयुक्त टीम ने डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी की KIA Seltos कार से 45.290 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष उर्फ रोहित पुत्र महिराम विश्नोई, निवासी बाबलों का बास फिटकासनी तथा रामप्रकाश उर्फ रोनी बाबल पुत्र हनुमानराम विश्नोई, निवासी बाबलों का बास फिटकासनी के रूप में हुई है। कार्रवाई में डीएसटी और डांगियावास थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

WhatsApp Image 2026-10-04 at 5.04.06 PM (1)-dEVxqyMLzV.jpg

जोधपुर। जिला विशेष टीम (डीएसटी) जोधपुर पूर्व और पुलिस थाना डांगियावास की संयुक्त टीम ने डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी की KIA Seltos कार से 45.290 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व  शहीन सी. ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में डीएसटी और डांगियावास थाना पुलिस को तस्करी की सूचना पर निगरानी के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से KIA Seltos में डोडा पोस्त परिवहन किए जाने की सूचना मिल रही थी। 3 अक्टूबर 2026 को पुख्ता सूचना मिलने पर दांतीवाड़ा पुलिया के नीचे नाकाबंदी की गई। इसी दौरान ग्रे रंग की KIA Seltos कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने वाहन तेज गति से भगाने का प्रयास किया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर दांतीवाड़ा पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो दो प्लास्टिक के कट्टों में कुल 45.290 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। वाहन की जांच में फर्जी नंबर प्लेट लगी होने का भी खुलासा हुआ। पुलिस को कार के अंदर अलग-अलग नंबरों की आठ नंबर प्लेटें मिलीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग जिलों की सीमा पार करते समय नंबर प्लेट बदलते थे।

जांच में KIA Seltos कार चोरी की होना सामने आया। पुलिस ने वाहन और मादक पदार्थ जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष उर्फ रोहित पुत्र महिराम विश्नोई, निवासी बाबलों का बास फिटकासनी तथा रामप्रकाश उर्फ रोनी बाबल पुत्र हनुमानराम विश्नोई, निवासी बाबलों का बास फिटकासनी के रूप में हुई है। कार्रवाई में डीएसटी और डांगियावास थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response