सोजत रोड के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग
- Posted on 22 सितम्बर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 45 Views
सोजत सिटी। सोजत रोड के मुख्य बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सुभाष मार्ग पर हुई फायरिंग में युवक के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोजत रोड के सुभाष मार्ग पर पूरण मारू पुत्र लालचंद मारू पर फायरिंग की गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सोजत सिटी। सोजत रोड के मुख्य बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सुभाष मार्ग पर हुई फायरिंग में युवक के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोजत रोड के सुभाष मार्ग पर पूरण मारू पुत्र लालचंद मारू पर फायरिंग की गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमित सोनी पुत्र किशन सोनी नामक युवक द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े बाजार में फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई तथा वारदात के कारणों और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल फायरिंग किए जाने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी विवाद सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा जांच के बाद ही फायरिंग के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देने की कार्रवाई की जा रही है।
दिनदहाड़े बाजार में हुई फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।
Write a Response