बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 10:59 AM

शेखावत ने संत श्री भोलाराम जी की स्थली पर अर्पित की श्रद्धा, शोक सभाओं में हुए शामिल

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से देर रात नागौर जिले के ग्राम संखवास पहुंचकर संत श्री भोलाराम जी महाराज की पवित्र स्थली पर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

WhatsApp Image 2025-11-12 at 3.05.14 PM-Ru6BNsJn1s.jpeg

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से देर रात नागौर जिले के ग्राम संखवास पहुंचकर संत श्री भोलाराम जी महाराज की पवित्र स्थली पर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
उन्होंने समाधि पर धोक लगाई और ज्योत दर्शन किए। इस दौरान शेखावत ने स्थानीय जनों से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की जनभावनाओं का हालचाल जाना। मंत्री शेखावत ने क्षेत्रवासियों के स्नेह, सम्मान और अपनायत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
संखवास में वह निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, इससे पूर्व जोधपुर से शेरगढ़ के केतु भी गए थे जहाँ निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे रात में संखवास पहुंचे। तत्पश्चात देर रात पुनः जोधपुर लौटकर आज सुबह दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

शोक सभाओं में पहुंचे, परिजनों को दी सांत्वना
जोधपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने विभिन्न शोक सभाओं में पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर दुःख साझा किया।
उन्होंने अनुजवृत सखा सुरजी ‘इंडियन’ के असामयिक निधन पर उनके निवास स्थान जाकर परिवारजनों को सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।
इसी क्रम में उन्होंने समाजसेवी सांग सिंह जी के पितृ शोक और भाजपा कार्यकर्ता दिनेश जी चौधरी के मातृ शोक पर भी उपस्थित होकर संवेदना व्यक्त की।
इसके अतिरिक्त शेखावत ने बाहेती परिवार के वरिष्ठ सदस्य सेठ जेठमल जी के देवलोक गमन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों से मिलकर दुःख-दर्द साझा किया।

“जनता जनार्दन का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है”
अपने जोधपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने निज निवास स्थान पर जनसामान्य से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को यथासंभव समाधान के निर्देश भी दिए। दिल्ली रवाना होने से पूर्व, शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जनता जनार्दन का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। यही ऊर्जा मुझे निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response