शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज में हर्षोल्लास से मनाया सावन उत्सव

  • Posted on 23 अगस्त 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 131 Views

जोधपुर। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज की महिलाओं की ओर से सावन उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। आयोजन को लेकर महिलाओं ने कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को टोकन नंबर दिए गए और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-23 at 3.05.41 PM (1)-V09uty59n2.jpg

जोधपुर। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज की महिलाओं की ओर से सावन उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। आयोजन को लेकर महिलाओं ने कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को टोकन नंबर दिए गए और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गेम्स और अंताक्षरी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद हाउसी गेम का आयोजन हुआ, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखते हुए 21 युवा समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली और महिलाओं को सहयोग प्रदान किया। समिति की ओर से आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाएं नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां महादेव की आरती की गई। आरती के बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की।

आयोजन के दौरान वार्ड 62 से सौरभ शर्मा को वोट देने का संकल्प भी लिया गया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शामिल कई महिलाएं वार्ड 62 की निवासी हैं। वहीं, अन्य महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही।

कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने 21 युवा समिति से आग्रह किया कि इसी तरह वर्ष में दो से तीन बार महिलाओं के लिए उत्सव और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, प्रतिभा दिखाने और सामूहिक रूप से सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response