एसडीएम के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज
- Posted on 18 सितम्बर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जयपुर, 18 सितंबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बारां जिले के अन्ता उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव के विरुद्ध रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज किया है। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी प्लानिंग की भूमि पर पूर्व उपखंड अधिकारी द्वारा लगाई गई आपत्ति हटाने के बदले वर्तमान एसडीएम द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके अलावा एक अन्य प्लानिंग की भूमि के एग्रीमेंट पर लगे स्टे को हटाने के लिए भी 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार द्वारा मामले का नियमानुसार गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान एसडीएम हवाई सिंह यादव द्वारा परिवादी की प्लानिंग की भूमि के एग्रीमेंट पर लगे स्टे को हटाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगना पाया गया।
जयपुर, 18 सितंबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बारां जिले के अन्ता उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव के विरुद्ध रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज किया है। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी प्लानिंग की भूमि पर पूर्व उपखंड अधिकारी द्वारा लगाई गई आपत्ति हटाने के बदले वर्तमान एसडीएम द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके अलावा एक अन्य प्लानिंग की भूमि के एग्रीमेंट पर लगे स्टे को हटाने के लिए भी 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया।
शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार द्वारा मामले का नियमानुसार गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान एसडीएम हवाई सिंह यादव द्वारा परिवादी की प्लानिंग की भूमि के एग्रीमेंट पर लगे स्टे को हटाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगना पाया गया।
एसीबी के अनुसार, परिवादी ने रिश्वत की राशि कम करने का अनुरोध किया, जिस पर आरोपी एसडीएम 45 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गए। उन्होंने कथित दलाल के माध्यम से रिश्वत राशि देने के लिए कहा था।
गोपनीय सत्यापन के बाद एसीबी द्वारा प्रस्तावित ट्रैप कार्रवाई की भनक आरोपी एसडीएम को लग गई। इसके चलते रिश्वत राशि के लेन-देन की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। हालांकि, सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि होने पर एसीबी ने हवाई सिंह यादव के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत रिश्वत मांग का प्रकरण दर्ज किया है।
मामले का अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी बारां द्वारा किया जाएगा। एसीबी अधिकारियों के अनुसार अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
Write a Response