चालिया महोत्सव में कोटा से पहुंचे संत श्यामलाल का जोधपुर में भव्य स्वागत
- Posted on 1 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 72 Views
जोधपुर, 1 जुलाई। चौपासनी रोड स्थित ज्वाला विहार के झूलेलाल मार्ग पर नवनिर्मित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में चल रहे 40 दिवसीय चालिया महोत्सव के तहत बुधवार को कोटा से पधारे संत श्यामलाल का प्रेम प्रकाश मंडली, जोधपुर द्वारा पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन एवं सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति रस में सराबोर रहे। प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक स्वामी टेऊराम महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह 40 दिवसीय चालिया महोत्सव 9 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक देश-विदेश में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
Write a Response