पीएम मोदी का इंस्टाग्राम पर मचा तहलका

  • Posted on 26 फ़रवरी 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 76 Views

पीएम मोदी का इंस्टाग्राम पर मचा तहलका, 10 करोड़ फॉलोअर्स संग बने वर्ल्ड लीडर
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया. यह आंकड़ा पार करते ही पीएम मोदी ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इस तरह, वह इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं.

WhatsApp Image 2026-02-26 at 9.29.44 PM-GpxwzZ39iK.jpeg

पीएम मोदी का इंस्टाग्राम पर मचा तहलका, 10 करोड़ फॉलोअर्स संग बने वर्ल्ड लीडर
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया. यह आंकड़ा पार करते ही पीएम मोदी ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इस तरह, वह इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं.
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा हैं. दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से भी कम है. उनकी यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है.
इंस्टाग्राम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं. उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवे और अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली 6.4 मिलियन फॉलोअर्स के छठे स्थान पर हैं.
वहीं, इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम दूसरे भारतीय नेताओं से भी बहुत आगे हैं. दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनके करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, और तीसरे नंबर पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैं, जिनके करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. फिलहाल, पीएम मोदी दो दिन की आधिकारिक दौरे पर इजराइल गए हुए हैं.
पीएम मोदी ने जब से सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा शुरू की, तब से लेकर आज तक उनकी एक्टिविटी लगातार बढ़ती ही जा रही है. पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है, तब से वे डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर अभी तक कुल 1200 से ज्यादा पोस्ट किए हैं. इससे इतर वे यहां पर किसी को भी फॉलो नहीं करते, लेकिन उनको फॉलो करने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.
बता दें, इजरायली संसद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया. यह नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान है. यह अवॉर्ड भारत और इजराइल के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी के 'अपनी पर्सनल लीडरशिप के जरिए असाधारण योगदान' के लिए दिया गया. यह मेडल इजराइली पार्लियामेंट में पीएम मोदी के भाषण के बाद दिया गया.

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response