अभिभावक बच्चों पर सपने न थोपें
- Posted on 20 जुलाई 2026
- By Rajendra Harsh
- 55 Views
जोधपुर। नीट-यूजी 2026 के परिणाम के बाद मेडिकल शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। रोटरी क्लब की ओर से सोमवार को गौरव पथ स्थित क्लब परिसर में आयोजित "करियर गाइडेंस एंड बियॉन्ड" विषयक पत्रकार वार्ता में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अभिभावकों से बच्चों पर डॉक्टर बनने का दबाव नहीं डालने और उनकी वास्तविक क्षमता के अनुसार करियर चुनने की सलाह दी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम गोयल ने कहा कि इस वर्ष नीट परीक्षा में करीब 22 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें लगभग 11 लाख सफल हुए, लेकिन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में केवल करीब एक लाख सीटें उपलब्ध हैं।
Write a Response