मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
- Posted on 27 जुलाई 2026
- स्पोर्ट्स
- By Rajendra Harsh
- 10 Views
ग्लासगो। भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत का ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदकों का खाता खुल गया। उनकी जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर भारतीय भारोत्तोलन के गौरव को नई ऊंचाई दी है।
Write a Response