मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:34 AM

मथानिया में मोबाइल टॉवर चोरी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 202 बैटरियां बरामद

जोधपुर। मथानिया थाना पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से बैटरियां चोरी करने वाले संदिग्ध गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 202 बैटरियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद बैटरियों में 201 सही हालत में हैं, जबकि एक बैटरी कटी हुई मिली, जिसमें से सीसा निकाला गया था। मौके से बैटरी काटने की मशीन और लोहे का कटर भी बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को नामजद किया है। इनमें राहुलसिंह निवासी तिवरी, मोहम्मद वकास उर्फ वकार निवासी तैलिया का बास तिवरी, मोहम्मद आरिफ निवासी श्रमिकपुरा मसूरिया तथा अमीन चौहान निवासी तिवरी शामिल हैं।


जोधपुर। मथानिया थाना पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से बैटरियां चोरी करने वाले संदिग्ध गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 202 बैटरियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद बैटरियों में 201 सही हालत में हैं, जबकि एक बैटरी कटी हुई मिली, जिसमें से सीसा निकाला गया था। मौके से बैटरी काटने की मशीन और लोहे का कटर भी बरामद किया गया।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व शहीन सी. ने बताया कि मथानिया क्षेत्र में पिछले दिनों लगातार केबल चोरी, नकबजनी और मोबाइल टॉवरों से बैटरियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देश पर वारदातों का खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने संदिग्धों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए आसूचना तंत्र को सक्रिय किया।

इसी दौरान पुलिस टीम को हेमानाड़ा तिवरी स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। उप निरीक्षक प्यारेलाल के नेतृत्व में टीम ने फैक्टरी में दबिश दी, जहां बड़ी संख्या में मोबाइल टॉवरों से चोरी की गई बैटरियां मिलीं। पुलिस ने सभी बैटरियों और अन्य सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को नामजद किया है। इनमें राहुलसिंह निवासी तिवरी, मोहम्मद वकास उर्फ वकार निवासी तैलिया का बास तिवरी, मोहम्मद आरिफ निवासी श्रमिकपुरा मसूरिया तथा अमीन चौहान निवासी तिवरी शामिल हैं।

कार्रवाई थानाधिकारी तुलसी चौधरी के नेतृत्व में की गई। टीम में उप निरीक्षक प्यारेलाल, सहायक उप निरीक्षक सोहनलाल सहित पुलिस थाना मथानिया के अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस अब जब्त बैटरियों के स्रोत, चोरी की वारदातों और संदिग्धों की भूमिका को लेकर पूछताछ एवं अनुसंधान कर रही है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response