मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 03:48 AM

मारवाड़ महोत्सव-2026 का आगाज, सूर्य आराधना से सांस्कृतिक संध्या तक दिखी लोक संस्कृति की झलक

जोधपुर। मारवाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को समर्पित दो दिवसीय मारवाड़ महोत्सव-2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव के पहले दिन मेहरानगढ़ दुर्ग पर सूर्य आराधना, हेरिटेज वॉक, शोभायात्रा, पारंपरिक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। महोत्सव की शुरुआत सुबह मेहरानगढ़ दुर्ग पर सूर्य आराधना के साथ हुई। इसके बाद दुर्ग से क्लॉक टावर तक हेरिटेज वॉक निकाली गई, जिसमें जोधपुर की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला की झलक देखने को मिली। क्लॉक टावर से राजकीय उम्मेद स्टेडियम तक निकाली गई शोभायात्रा में मारवाड़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया।

WhatsApp Image 2026-10-24 at 8.49.47 PM (1) (1)-FhHUyxA52T.jpg

जोधपुर। मारवाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को समर्पित दो दिवसीय मारवाड़ महोत्सव-2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव के पहले दिन मेहरानगढ़ दुर्ग पर सूर्य आराधना, हेरिटेज वॉक, शोभायात्रा, पारंपरिक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

महोत्सव की शुरुआत सुबह मेहरानगढ़ दुर्ग पर सूर्य आराधना के साथ हुई। इसके बाद दुर्ग से क्लॉक टावर तक हेरिटेज वॉक निकाली गई, जिसमें जोधपुर की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला की झलक देखने को मिली। क्लॉक टावर से राजकीय उम्मेद स्टेडियम तक निकाली गई शोभायात्रा में मारवाड़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया।

उम्मेद स्टेडियम में मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधने, मिस मारवाड़, मारवाड़ श्री, रस्साकशी और मटका दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इन गतिविधियों के माध्यम से पारंपरिक वेशभूषा, स्थानीय कौशल और लोक जीवन से जुड़े रंग सामने आए।

महोत्सव के अंतर्गत लोक नृत्य उत्सव भी आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों और आमजन को राजस्थान की लोक कलाओं से परिचित कराया।

पियूष पंवार की गायकी ने बांधा समां

पहले दिन की सांस्कृतिक गतिविधियों का समापन सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। लोक कलाकारों के साथ इंडियन आइडल फेम पियूष पंवार ने गायन प्रस्तुतियां दीं। लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रंग दिया।

आज ओसियां के धोरों पर होंगे आयोजन

महोत्सव के दूसरे दिन रविवार, 25 अक्टूबर को ओसियां में विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम में शोभायात्रा, ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं, पतंग प्रदर्शन एवं पतंगबाजी, कैमल सफारी और फूड एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी शामिल हैं।

सायंकाल सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के समापन पर आतिशबाजी भी होगी। महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में आमजन और पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। आयोजन का उद्देश्य मारवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाना और पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response