मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:55 AM

जोधपुर पश्चिम में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान

जोधपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जोधपुर पश्चिम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और स्थानीय थानों की 11 पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के 33 ब्यूटी पार्लर और सैलून की जांच की। इस अभियान में पुलिस टीमों के कुल 64 सदस्य शामिल रहे। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, निजता और गरिमा सुनिश्चित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालकों को प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बाद ही उन्हें काम पर रखने के निर्देश दिए गए।


  1. जोधपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जोधपुर पश्चिम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और स्थानीय थानों की 11 पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के 33 ब्यूटी पार्लर और सैलून की जांच की। इस अभियान में पुलिस टीमों के कुल 64 सदस्य शामिल रहे।

    पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, निजता और गरिमा सुनिश्चित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालकों को प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बाद ही उन्हें काम पर रखने के निर्देश दिए गए।

    पुलिस के अनुसार, हाल ही में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में स्थित एक सैलून में महिला का वीडियो बनाए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों के पर्यवेक्षण में जोधपुर पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न ब्यूटी पार्लर और सैलून की जांच करने तथा संचालकों एवं वहां आने वाली महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में यह विशेष अभियान चलाया गया।

    चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संचालकों को प्रतिष्ठानों में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं की निजता एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। साथ ही कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई, ताकि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को कम किया जा सके।

    इससे पहले 16 अक्टूबर को पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम की अध्यक्षता में कालिका यूनिट्स की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध एवं अनुसंधान तथा समस्त सहायक पुलिस आयुक्त मौजूद रहे।

    बैठक में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे शक्ति सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर लोगों को इसकी उपयोगिता बताने के लिए कहा गया।

    पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, स्थानीय पुलिस थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response