मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:46 AM

जोधपुर में लॉरेंस विश्नोई-आरजू विश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर आयुक्तालय पुलिस और एजीटीएफ की संयुक्त टीम ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लॉरेंस विश्नोई-आरजू विश्नोई गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जोधपुर संभाग में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके कब्जे से 83 ग्राम अफीम का दूध, एक रिवॉल्वर, 88,100 रुपये नकद, मोबाइल फोन, सिम और सिग्नल व स्नैपचैट आईडी लिखी एक पर्ची बरामद की गई है। 20 सितंबर की सुबह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। होटल सनसिटी इन के कमरा नंबर 204 में दो संदिग्ध युवक मिले। पूछताछ में उन्होंने पहले गलत नाम-पता बताया। दस्तावेज संदिग्ध लगने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा निवासी फाजिल्का, पंजाब और राजिन्द्र उर्फ बिल्ला निवासी अबोहर, फाजिल्का के रूप में हुई।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 4.48.54 PM-ncfhvNfFlM.jpeg

जोधपुर। जोधपुर आयुक्तालय पुलिस और एजीटीएफ की संयुक्त टीम ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लॉरेंस विश्नोई-आरजू विश्नोई गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जोधपुर संभाग में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके कब्जे से 83 ग्राम अफीम का दूध, एक रिवॉल्वर, 88,100 रुपये नकद, मोबाइल फोन, सिम और सिग्नल व स्नैपचैट आईडी लिखी एक पर्ची बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एजीटीएफ जोधपुर को सूचना मिली कि पंजाब के इनामी वांछित हत्या के आरोपी जोधपुर में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर एजीटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

20 सितंबर की सुबह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। होटल सनसिटी इन के कमरा नंबर 204 में दो संदिग्ध युवक मिले। पूछताछ में उन्होंने पहले गलत नाम-पता बताया। दस्तावेज संदिग्ध लगने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा निवासी फाजिल्का, पंजाब और राजिन्द्र उर्फ बिल्ला निवासी अबोहर, फाजिल्का के रूप में हुई।

पुलिस जांच में दोनों के पंजाब में हत्या, मारपीट और अवैध हथियार सहित गंभीर मामलों में वांछित होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार दोनों ने वर्ष 2025 में पंजाब के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या के बाद नेपाल और अन्य राज्यों में फरारी काटी थी। प्रारंभिक जांच में दोनों के लॉरेंस विश्नोई-आरजू विश्नोई गैंग से जुड़े होने तथा गैंग के इशारे पर जोधपुर संभाग में वारदात की तैयारी करने की बात सामने आई है। जसकरण के खिलाफ चार और राजिन्द्र के खिलाफ आठ मामले दर्ज बताए गए हैं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response