जोधपुर में घंटाघर-त्रिपोलिया बाजार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
- Posted on 6 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 31 Views
जोधपुर। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और प्रमुख बाजारों में सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने घंटाघर से कंदोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार होते हुए बाटा तिराहा तक कार्रवाई करते हुए सड़क और बाजार क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण हटाए। डीसीपी शाहीन सी एवं एडीसीपी शालिनी राज के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में दुकानों के आगे सामान रखकर तथा हाथ ठेले लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने व्यापारियों और ठेला संचालकों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामान नहीं रखने की हिदायत भी दी।
जोधपुर। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और प्रमुख बाजारों में सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने घंटाघर से कंदोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार होते हुए बाटा तिराहा तक कार्रवाई करते हुए सड़क और बाजार क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण हटाए।
डीसीपी शाहीन सी एवं एडीसीपी शालिनी राज के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में दुकानों के आगे सामान रखकर तथा हाथ ठेले लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने व्यापारियों और ठेला संचालकों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामान नहीं रखने की हिदायत भी दी।
अभियान का नेतृत्व एसआई हिम्मत सिंह ने किया। कार्रवाई के दौरान टैंगो-7, टैंगो-17, टैंगो-19, वीणा-14 तथा क्रेन-1 मय पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने घंटाघर क्षेत्र से कार्रवाई शुरू कर कंदोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार और बाटा तिराहे तक सड़क किनारे तथा दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही बाजार में हलचल बढ़ गई। कई दुकानदार अपने स्तर पर ही दुकानों के बाहर रखा सामान समेटते नजर आए। वहीं, सड़क पर खड़े हाथ ठेलों और अन्य अवरोधों को भी हटाया गया, जिससे यातायात के लिए रास्ता सुगम हुआ।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर दोबारा अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि बाजारों में आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क और फुटपाथ पर किसी प्रकार का सामान या वाहन खड़ा कर रास्ता बाधित न करें।
Write a Response