मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:54 AM

जोधपुर में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई

जोधपुर। जोधपुर पश्चिम के देवनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार छुरी (खंजर) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोएब उर्फ सोहिब उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व के मामलों में न्यायालय से दो स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। पुलिस द्वारा इन वारंटों के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में देवनगर थाना प्रभारी कमल किशोर सुथार, उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल मोटाराम तथा कांस्टेबल सुरेश कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल मोटाराम की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-10-24 at 4.08.12 PM-HZKq0TCQam.jpeg
  1. जोधपुर। जोधपुर पश्चिम के देवनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार छुरी (खंजर) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोएब उर्फ सोहिब उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व के मामलों में न्यायालय से दो स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। पुलिस द्वारा इन वारंटों के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया (आईपीएस) एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  कमल शेखावत (आईपीएस) के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  प्रवीण कुमार (आरपीएस) तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर नतीशा जाखड़ (आरपीएस) के सुपरविजन में अभियान संचालित किया गया।

    देवनगर थाना प्रभारी कमल किशोर सुथार के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा आर्म्स एक्ट के मामलों में पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने शोएब उर्फ सोहिब उर्फ जग्गा को धारदार छुरी (खंजर) के साथ पकड़ा। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी शोएब उर्फ सोहिब उर्फ जग्गा पुत्र लियाकत अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी सिंधी बस्ती मसूरिया, वर्तमान निवासी भादू मार्केट, गुलिस्ता कॉलोनी, पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर पश्चिम का रहने वाला है।

    कार्रवाई में देवनगर थाना प्रभारी कमल किशोर सुथार, उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल मोटाराम तथा कांस्टेबल सुरेश कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल मोटाराम की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

    पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

     
     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response